गुजरात सरकार ने मंगलवार को इशरत जहां एनकाउंटर केस में अभियुक्तआईपीएस अधिकारी जीएल सिंघल को प्रोमोशन देने का फ़ैसला किया है.
राज्य
के गृह मंत्रालय ने छह अधिकारियों की लिस्ट जारी की है जिन्हें प्रमोशन
दिया जा रहा है और सिंघल का नाम इसमें शामिल किया गया है. साल 2013 में
इशरत जहां मामले में सिंघल को गिरफ़्तार किया गया था और अभी वह ज़मानत पर जेल से बाहर हैं.
इस प्रोमोशन के बाद वह इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) बनाए गए हैं.
इसके
अलावा हाल ही में सोहराबुद्दीन कथित फ़ेक एनकाउंटर मामले में बॉम्बे हाई
कोर्ट द्वारा बरी किए गए विपुल अग्रवाल को भी राज्य सरकार ने प्रमोट करके अहमदाबाद का ज्वाइंट कमिश्नर बनाया है.
जाइर बोलसोनारो ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है. उन्होंने अपने भाषण में देश को समाजवाद से मुक्त करने का वादा किया है.
ब्राज़ील
में 1985 में सेना का शासन समाप्त होने के बाद से वह सत्ता संभालने वाले
पहले धुर-दक्षिणपंथी नेता हैं. राष्ट्रपति के रूप में देश को दिए अपने पहले
भाषण में उन्होंने भ्रष्टाचार से निबटने और हिंसक अपराधों को ख़त्म करने
के अपने चुनावी वादों को पूरा करने और ब्राज़ील की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ढांचागत बदलाव करने की बात दोहरायी.
पूर्व सैनिक और
ब्राज़ील की राजनीति में किनारे पर रहे जाइर बोलसोनारो ने अक्तूबर में हुए
चुनावों में जीत हासिल की थी. पारंपरिक पार्टियों के नेताओं पर भ्रष्टाचार
के गंभीर आरोपों ने उनकी राह आसान कर दी.
उन्होंने अपने भाषण में
कहा, "मैं आज सबके सामने ये कहता हूं कि आज के दिन जनता को समाजवाद से
मुक्ति मिली है. ये हमारे देश का राष्ट्रध्वज है और अब इसमें कभी लाल रंग
नहीं होगा."
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सियाचिन में तैनात भारतीय सैनिकों को अब नहाने के लिए 90 दिनों का
इंतज़ार नहीं करना होगा. सैनिकों को शरीर की सफ़ाई के लिए स्वदेशी निर्मित
ऐसे उत्पाद भेजे जाएंगे जिनके इस्तेमाल के लिए पानी ज़रूरी नहीं होगा. सियाचिन में 21 हज़ार 700 फ़ीट की
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के
मुताबिक उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गायों की सुरक्षा
के लिए एक नया शुल्क लगाने पर विचार कर रही है. ये शुल्क 0.5 प्रतिशत तक हो
सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार गौ कल्याण शुल्क लगाने
पर विचार कर रही है. कैबिनेट ने मंगलवार को इसे मंज़ूरी दे दी थी. हाल के
दिनों में उत्तर प्रदेश में आवारा गायों को लेकर ग्रामीणों की नाराज़गी
सामने आई है. कम-से-कम तीन ऐसी घटनाएं हुई हैं जब गायों से परेशान किसानों
ने स्कूलों या थानों में गायों को बंद कर दिया हो. आवारा गायें उत्तर
प्रदेश में बड़ी समस्या बनती जा रही हैं.
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के
मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में कामयाब होने वाले छात्रों में
हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या लगातार गिर रही है. इस
समय लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय सिविल प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षण
ले रहे 370 छात्रों में से सिर्फ़ 8 ने ही हिंदी माध्यम में सिविल सेवा
परीक्षा दी थी.
इंडियन एक्स्प्रेस की एक रिपोर्ट के
मुताबिक उत्तर प्रदेश के अमरोहा से गिरफ़्तार संदिग्ध चरमपंथी मुफ़्ती सुहैल साल 2009 से ही हमला करने की साज़िश रच रहा था. अख़बार ने एआईए से
जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि सुहैल ने जांचकर्ताओं को पूछताछ में बताया है कि वो भारत में मुसलमानों के साथ हो रहे अत्याचार से आहत था और
साल 2009 से ही हमला करने की योजनाएं बना रहा था. पेशे से इस्लामी शिक्षक 29 वर्षीय मुफ़्ती सुहैल ने जांचकर्ताओं से कहा है कि वो बाबरी मस्जिद
विध्वंस से आहत थे और उन्हें लगता है कि भारत में मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा है. सुहैल को हमला करने की साज़िश रचने के आरोप में गिरफ़्तार किया
गया है. जांच एजेंसी के मुताबिक वो एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे.
ये न सिर्फ़ फसलों को नुक़सान
पहुंचा रही हैं बल्कि सड़क हादसों की वजह भी बन रही हैं.
ऊंचाई पर तीन महीने की तैनाती के दौरान
सैनिक नहा नहीं पाते हैं. भारतीय सेना सियाचिन ग्लेशियर पर हर समय तीन
हज़ार सैनिक तैनात रखती है. यहां पारा शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला जाता है. रणनीतिक रूप से बेहद अहम इस ग्लेशियर की रक्षा पर प्रतिदिन
पांच से सात करोड़ रुपए तक ख़र्च होते हैं.